राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित, किशोरों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर

---Advertisement---

शहडोल

अरुण द्विवेदी की रिपोर्ट

 

शहडोल जिले के यश पैलेस में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में शासकीय विद्यालयों के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

 

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं युवा अवस्था में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करना है। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तनों, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, जीवन कौशल, लैंगिक संवेदनशीलता तथा सकारात्मक व्यवहार संबंधी विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें बच्चों के व्यवहार, सोच और व्यक्तित्व में अनेक परिवर्तन आते हैं। ऐसे समय में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं को समझ सकें, उनकी जिज्ञासाओं का उचित समाधान कर सकें तथा उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

 

विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने, तनाव प्रबंधन, नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है।

 

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से शिक्षकों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में प्रभावी योगदान दे सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा जा रहा है तथा इसे किशोर स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

बाइट – शमशेर अली, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

बाइट – संपूर्णा शुक्ला, मास्टर ट्रेनर

बाइट – जिया खान, प्रशिक्षु

 

ब्यूरो शहडोल – अरुण द्विवेदी

8770191637

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment