राष्ट्र विरोधी टिप्पणी पर भाजयुमो का आक्रोश

---Advertisement---

 

 

सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, किया पुतला दहन

 

मनेन्द्रगढ़। देश और राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ की जा रही कथित अमर्यादित बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगत सिंह तिराहे में एकत्रित होकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि देश विरोधी मानसिकता रखने वाले लोग लगातार समाज को भ्रमित करने और राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित और देश की अस्मिता के मुद्दों पर हमेशा मुखर होकर खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा प्रभारी आशीष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व पार्षद सरजू यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री कोमल पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महामंत्री राहुल जायसवाल और अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्र सम्मान की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश, धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बोलने वालों को जनता के बीच जाकर जवाब दिया जायेगा और राष्ट्र विरोधी सोच को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment