रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 7.05 लाख की सामग्री जप्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर।

जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन सहित लगभग 7 लाख 5 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर रेत लोड कर कटकोना घाट से सेमरा-हर्री मार्ग की ओर जा रहा है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20 मई की सुबह करीब 3:15 बजे घेराबंदी कर वाहन को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुशल दास चन्द्रा निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी बताया। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 3 घन मीटर रेत लोड पाई गई। चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर, ट्रॉली एवं लोड रेत को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7.05 लाख रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment