राजनगर रोड सेल यार्ड में कोयला प्रबंधन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

---Advertisement---

राजनगर रोड सेल यार्ड में कोयला प्रबंधन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने व्यवस्था में अनियमितताओं के लगाए आरोप, जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण की अपेक्षा

अनूपपुर। राजनगर रोड सेल यार्ड में कोयले के प्रबंधन और लोडिंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के कुछ ट्रांसपोर्टरों एवं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रोड सेल व्यवस्था में अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

जानकारी के अनुसार कोयले के इस अवैध और छटाई और पैसे के लेनदेन का मास्टरमाइंड रोड सेल इंचार्ज विजय शर्मा और ऊप क्षेत्रीय प्रबंधक डीके रघुवंशी की पूरी मिली भगत की आशंका जताई जा रही है जिसकी स्थानीय लोगों ने महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र विजिलेंस बिलासपुर सी एम डी बिलासपुर और कोल इंडिया के अध्यक्ष और कोयला मंत्री से जांच की मांग की गई है

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

लोगों ने यह भी मांग की है कि रोड सेल व्यवस्था की निगरानी, गुणवत्ता जांच तथा लोडिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या विवाद की स्थिति समाप्त हो सके।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी तथ्यात्मक स्पष्टीकरण लिया जाना आवश्यक है, जिससे सभी पक्षों का दृष्टिकोण सामने आ सके। यदि भविष्य में किसी सक्षम एजेंसी की जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होती है, तो उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment