राजेन्द्रग्राम पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द

---Advertisement---

राजेन्द्रग्राम पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द

साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने तलाश कर 31 दिन बाद महिला को सुरक्षित बरामद किया

राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश में तत्परता दिखाते हुए उसे दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने मामले में साइबर सेल अनूपपुर की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाकर महिला की तलाश पूरी की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम धरहर कला निवासी शनि कुमार चौधरी पिता राजू प्रसाद चौधरी, उम्र 31 वर्ष ने 8 अगस्त 2026 को थाना राजेन्द्रग्राम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 7 अगस्त को वह अपने चाचा के साथ मजदूरी के लिए लेढ़रा बाजार गया था, जबकि उसके पिता भी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर में उसकी पत्नी मौजूद थी। रात करीब 9 बजे जब वह घर लौटा तो उसके पिता ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है।

फरियादी के अनुसार, उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 196/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे ने पुलिस टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू कराई। तलाश के दौरान साइबर सेल अनूपपुर से भी तकनीकी सहायता ली गई।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महिला की जानकारी जुटाई और 9 सितंबर 2026 को उसे दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे, राजेन्द्र प्रसाद यादव, रितु आहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से महिला की तलाश सफलतापूर्वक पूरी हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment