राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजयुमो करेगा पुतला दहन

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दिये गये बयान को अमर्यादित, अशोभनीय और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

अंकित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा देश के सर्वोच्च नेतृत्व पर की गई टिप्पणी ना केवल व्यक्तिगत हमला है बल्कि यह देश की जनता और लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के सम्मान की रक्षा के लिये सदैव प्रतिबद्ध रहा है। युवा मोर्चा किसी भी प्रकार की नकारात्मक और स्तरहीन राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा तथा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।

जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि इसी के विरोध में दिनांक 22 मई 2026 को शाम 5 बजे भगत सिंह तिराहा मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विरोध में पुतला दहन और आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

उन्होंने जिले के सभी भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की जनविरोधी और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता की आवाज बनेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment