पवन पटेल के आदेश शिवसेना नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी ने CMO के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

कोतमा/अनूपपुर।* पल्स 24 न्यूज़ चैनल एवं दैनिक मरूधर के पत्रकार निखिल कुमार के साथ फोन पर अभद्र गाली-गलौज करने के मामले में शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के आदेश एवं जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा के निर्देश पर* शिवसेना कोतमा नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी ने आज SDM कोतमा को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पालिका परिषद बिजुरी के अध्यक्ष पति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनगवां लखन लाल पनिका ने दूरभाष पर पत्रकार निखिल कुमार को माँ-बहन की अभद्र गालियाँ दीं। इस घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।

 

ज्ञापन में कहा गया कि यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का अपमान है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। किसी अधिकारी द्वारा इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है।

 

*शिवसेना की प्रमुख मांगें:*

1. मामले की निष्पक्ष जांच हेतु समिति गठित की जाए।

2. ऑडियो रिकॉर्डिंग का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाए।

3. दोषी पाए जाने पर CMO लखन लाल पनिका के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई हो।

4. जिले के पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान हेतु निर्देश जारी हों।

 

*संभाग अध्यक्ष पवन पटेल* ने कहा कि “लोकतंत्र में पत्रकारों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन 7 दिवस में कार्रवाई करे।” वहीं जिला अध्यक्ष राजेश महारानने चेतावनी दी कि दोषी CMO पर तत्काल FIR दर्ज हो। *नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी* ने कहा कि “कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।”

 

पवन पटेल के आदेश एवं राजेश महाराणा के निर्देश परजिला इकाई ने निर्णय लिया कि पत्रकार सम्मान के इस मामले को पूरी ताकत से उठाया जाएगा और जब तक दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

 

ज्ञापन सौंपते नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी सहित सचिन केवट, राजेश सोनी, बाबू निजाम,इमरान ,रहनब सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment