पुलिस पर जानलेवा हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किरार जंगल से धराए आरोपी, लूटी गई सर्विस पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

---Advertisement---

 

अनूपपुर, 25 अप्रैल। चौकी सरई क्षेत्र में पुलिस पर प्राणघातक हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पुलिस की सर्विस पिस्टल और 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को किरार के जंगल से धर दबोचा।

 

घटना 21 अप्रैल 2026 की है। चौकी सरई क्षेत्र में सूचना मिली थी कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से बकरी चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे अपने हमराह प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी के लिए रवाना हुए।

 

घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही चोरी की बकरी मोटरसाइकिल से नीचे फेंक दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी एक आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर दिया।

 

अचानक हुए इस हमले में चौकी प्रभारी मंगल दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी भी घायल हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस पर हमला और सर्विस पिस्टल लूट की इस सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, मुखबिर तंत्र और सतत खोजबीन के आधार पर 25 अप्रैल को किरार के जंगल में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पुलिस की सर्विस पिस्टल और 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

पूछताछ में आरोपियों की पहचान त्वॉय खान पिता चिराग खान उम्र 29 वर्ष, हसन खान पिता प्यार खान उम्र 24 वर्ष तथा एक नाबालिग के रूप में हुई। तीनों आरोपी ग्राम भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले की विवेचना जारी है।

 

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एन. चैत्र, उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहने और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में थाना करनपठार, चौकी सरई, थाना रामनगर, थाना बिजुरी, चौकी फुनगा, चौकी वेंकटनगर, चौकी देवहरा, थाना कोतवाली, थाना भालूमाड़ा और साइबर सेल अनूपपुर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से न केवल लूटी गई सर्विस पिस्टल बरामद हुई, बल्कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। जिले में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment