पुलिस लाइन बैकुंठपुर में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

---Advertisement---

 

जवानों के मानसिक सशक्तिकरण पर जोर

 

कोरिया। पुलिस लाइन बैकुंठपुर में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आभा शशि कुमार मौजूद रहीं। आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे ने निभाई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनाना रहा ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। इस दौरान डॉ. आभा शशि कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय साझा किये और जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान सुझाये इसके साथ ही साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोमा नायर ने वन-टू-वन काउंसलिंग के जरिये अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं को समझा।

काउंसलिंग सत्र में डॉ. ज्योति शर्मा और कामनी तिवारी ने पारिवारिक और कार्यस्थल से जुड़े तनाव के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाधान के रास्ते बताये। कार्यक्रम में पुलिस काउंसलर वित्त बाला श्रीवास्तव, कल्पना शर्मा, कविता मंडल, अधिवक्ता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाल अधिकारी के रूप में पांडे जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला के समापन पर सभी विशेषज्ञों को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।पुलिस प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जायेगा ताकि पुलिस बल तनावमुक्त रहकर बेहतर ढंग से कानून-व्यवस्था बनाये रख सके और समाज के साथ समन्वय मजबूत हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment