ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और आरसेटी में साइबर सुरक्षा का पाठ

---Advertisement---

 

ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और आरसेटी में साइबर सुरक्षा का पाठ

अनूपपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शासकीय जिला चिकित्सालय, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) परसवार में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नबीन तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 250 छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन एवं पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, सोशल मीडिया खातों पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय रखें तथा फर्जी निवेश, लॉटरी, लोन और नौकरी के प्रलोभनों से सावधान रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930, साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने तथा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment