पोड़ी चोंडी स्कूल में उमंग दिवस: किशोरों को स्वास्थ्य, मानसिक जागरूकता और साइबर सुरक्षा का संदेश

---Advertisement---

पोड़ी चोंडी स्कूल में उमंग दिवस: किशोरों को स्वास्थ्य, मानसिक जागरूकता और साइबर सुरक्षा का संदेश

जमुना कोतमा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी चोंडी में 22 सितंबर को उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रजापति उपस्थित रहीं। सीएससी कोतमा से उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम की काउंसलर शीतल केशरवानी, भारती केवट सहित सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत उमंग कॉर्नर का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्व-जागरूकता, आत्म-मूल्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा सहित जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के विषय में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ. संगीता प्रजापति ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए अपनी समस्याओं पर विश्वसनीय व्यक्ति से संवाद करने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजू केवट ने विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उमंग प्रभारी पार्वती वर्मा ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment