अनूपपुर,24 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस 24 अप्रैल 2026 के अवसर पर जैतहरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुलहा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर, जनपद अध्यक्ष जैतहरी श्री राजीव सिंह, जनपद जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल, जिला समन्वयक श्री संदीप शुक्ला सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच, उप सरपंच, सचिव, पंच सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला गया वक्ताओं ने पंचायत राज के महत्व, लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा पंचायत राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था के संबंध में जानकारी साझा की। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पंचायत राज पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पंचायती व्यवस्था को सशक्त बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत छुलहा के सचिव श्री पुष्पेंद्र पाण्डेय का उल्लेखनीय योगदान रहा कार्यक्रम का मंच संचालन श्री संजय सिंह परिहार सचिव ग्राम पंचायत केल्हौरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर संकल्प व्यक्त किया गया।
































































