पिंजराया में 11 से 17 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार के निकट नागदा क्षेत्र के ग्राम पिंजराया में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कमल किशोर नागर के मुखारविंद से होगा। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

पंडित नागर अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के लिए विख्यात हैं। वे धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव और जीवन मूल्यों का संदेश भी देते हैं। उनके कथनों में आध्यात्मिकता के साथ व्यवहारिक जीवन की सीख भी समाहित रहती है, जिससे श्रोताओं को नई दिशा मिलती है।गौ माता संरक्षण के क्षेत्र में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। कथा के माध्यम से वे लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरूक करते हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर गौशालाओं का संचालन प्रारंभ हुआ है।आयोजकों के अनुसार, सात दिवसीय इस कथा आयोजन में श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सेवा के महत्व से परिचित कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।इस धार्मिक आयोजन का संचालन रतन सिंह गोहिल के पुत्र मनोहर सिंह, इंदर सिंह, निर्मल सिंह एवं रघुराज सिंह गोहिल सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजन स्थल पर भूमि पूजन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment