फुनगा स्मार्ट फिश पार्लर तथा दैखल केज कल्चर का जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण कर लिया जायजा

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 19 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत फुनगा के बाजार एरिया मे स्थापित किए जा रहे स्मार्ट फिश पार्लर का स्थल भ्रमण कर जायजा लिया गया।

उन्होंने भ्रमण के दौरान स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना तथा मार्केटिंग आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए फिश पार्लर स्थापना के संबंध में निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत दैखल में मत्स्य विभाग द्वारा स्थापित केज कल्चर गतिविधि का भी जायजा लिया उन्होंने केज कल्चर का जायजा लेते हुए मत्स्य पालन कार्य की जानकारी संचालन कर रहे समिति के सदस्यों से प्राप्त करते हुए मत्स्य विक्रय, मार्केटिंग, संचालन गतिविधि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

 

दुलहरा में फिश पॉन्ड का लिया जाएगा

 

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत दुलहरा में संचालित फिश पॉन्ड का निरीक्षण करते हुए मत्स्य पालन गतिविधि बीज, मार्केटिंग, रॉ मैटेरियल आदि के संबंध में जानकारी कृषक से ली गई। उन्होंने मत्स्य बीज के लिए हेचरी स्थापना, की कार्य योजना बनाने, रॉ मैटेरियल, मशीनरी, प्रशिक्षण आदि के संबंध में विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment