फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 अगस्त 2026/ जिले में फ्लाई एश की उपलब्‍धता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाये जाने वाले भवनों एवं अन्‍य शासकीय भवनों मे फ्लाई एश ब्रिक्‍स के उपयोग की संभावनाओं के दृष्टिगत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अर्चना कुमारी द्वारा जिला मुख्‍यालय में संचालित फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण इकाई का अवलोकन किया गया एवं फ्लाई एश ब्रिक्‍स बनाये जाने हेतु फ्लाई एश की उपलब्‍धता एवं अन्‍य सामग्री,स्टोन डस्‍ट,सीमेंट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की,साथ ही इकाई में उपयोग होने वाली मशीनरी, इकाई की कुल लागत , संचालन प्रक्रिया, प्रतिदिन उत्‍पादन,विक्रय आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्‍त की जिला पंचायत सीईओ द्वारा आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह को स्‍व सहायता समूहों के माध्‍यम से इकाई स्‍थापना की संभावनाओं का आंकलन कर प्रस्‍ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

सामतपुर मत्स्य बीज उत्पादन इकाई का जिपं सीईओ ने किया अवलोकन

जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान मत्‍स्‍य पालन विभाग अंतर्गत निर्मित निषाद राज मंगल भवन एबं मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सामतपुर,अनूपपुर मे निर्मित तालाबों का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा- निर्देश प्रदान किये गये। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डां उमेश द्विवेदी एवं सहायक संचालक मत्‍स्‍य पालन श्री संदीप शुक्‍ला उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment