फेसबुक पर कथित मानहानिकारक पोस्ट से आहत होकर कालरी कर्मचारी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

---Advertisement---

फेसबुक पर कथित मानहानिकारक पोस्ट से आहत होकर कालरी कर्मचारी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बिजुरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से असत्य एवं मानहानिकारक पोस्ट किए जाने से आहत होकर शांति नगर, राजनगर निवासी एवं कालरी कर्मचारी अजय सिंह ने थाना प्रभारी रामनगर को लिखित शिकायत सौंपते हुए वैधानिक जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है

शिकायत में अजय सिंह ने कथित आरोप लगाया है कि गजेन्द्र सिंह सिकरवार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर उनके संबंध में कथित रूप से झूठी एवं मानहानिकारक पोस्ट प्रकाशित कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। उनका कहना है कि उक्त पोस्ट से उनकी छवि धूमिल हुई है तथा उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर फेसबुक पोस्ट की सत्यता का परीक्षण किया जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार उचित कार्रवाई की जाए

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ करने की बात कही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment