पीएम उज्ज्वला एवं समग्र पेंशन योजना के हितग्राहियों को वितरित किया गया हितलाभ

---Advertisement---

 

अनूपपुर जिले के 24,130 हितग्राहियों को समग्र पेंशन योजना में 1.44 करोड़ से अधिक तथा पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 5.94 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण

अनूपपुर 11 अगस्त 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रालय, भोपाल से डीबीटी के माध्यम से अनूपपुर जिले के हितग्राहियों को योजनाओं का हितलाभ वितरित किया गया।

समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 24 हजार 130 हितग्राहियों के खातों में 1 करोड़ 44 लाख 78 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अप्रैल माह में 15 हजार 243 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 75 हजार रुपये तथा मई माह में 13 हजार 319 हितग्राहियों को 2 करोड़ 77 लाख 59 हजार 965 रुपये की राशि का हितलाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री के.के. सोनी, जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment