पीएम स्वनिधि से बलराज बिंद ने फिर संभाला स्टेशनरी का व्यवसाय

---Advertisement---

अनूपपुर 05 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने छोटे व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में मदद की है। नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7, रजावार, जमुना कॉलरी निवासी श्री बलराज बिंद भी योजना से लाभान्वित होकर अपने स्टेशनरी व्यवसाय को दोबारा व्यवस्थित कर आगे बढ़ा रहे हैं।

बलराज बिंद विगत कई वर्षों से स्टेशनरी सामग्री के विक्रय का कार्य कर रहे थे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पूंजी की कमी के कारण कुछ समय के लिए उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ और आमदनी कम हो गई। ऐसे समय में उन्हें व्यवसाय को फिर से व्यवस्थित करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। नगर पालिका से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना के तहत पंजीयन कराया।

सत्यापन के बाद बलराज को योजना का प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने स्टेशनरी सामग्री का स्टॉक बढ़ाकर अपना व्यवसाय दोबारा शुरू किया। प्रथम चरण का ऋण समय पर चुकाने के बाद उन्हें द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि का उपयोग भी उन्होंने अपने व्यवसाय में किया, जिससे दुकान में स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता बढ़ी और व्यवसाय बेहतर तरीके से चलने लगा।

बलराज ने द्वितीय चरण के ऋण की सभी किस्तों का समय पर भुगतान कर दिया है। अब उन्होंने योजना के तृतीय चरण में 50 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही वे अपने व्यवसाय में डिजिटल लेनदेन का भी उपयोग कर रहे हैं।

बलराज बिंद बताते हैं कि पीएम स्वनिधि योजना से मिली ऋण सहायता ने उनके व्यवसाय को दोबारा व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण मदद की है। आज उनका स्टेशनरी व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है और परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में भी इससे सहायता मिल रही है। उन्होंने योजना के माध्यम से सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment