पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में भालूमाड़ा मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस
कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
जमुना-कोतमा। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भालूमाडा में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह सहित शिक्षक लक्ष्मी नाथ तिवारी, कंचन बावरिया, देवेंद्र तिवारी, उमाशंकर और सुधा शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन के लिए नियमित स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने पर जोर दिया







































































