अनूपपुर 19 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन योजनाओं के आवासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वय अधिकारियों को अपने कलस्टर क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत आवासो की पूर्णता के लिए हितग्राहियो के कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उक्ताशय के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना अधिकारी आवास डॉ उमेश द्विवेदी, विकासखंडो के समन्वयक (आवास) तथा पंचायत समन्वय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियो के आवास निर्माण भूमि सम्बन्धित समस्या के कारण लंबित हैं उनके दस्तावेज तथा वन अधिकार से संबंधित प्रकरण की नस्ती जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने जनपद अनूपपुर के पंचायत समन्वय अधिकारियों को 15 दिवस में 32 आवासो को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया उन्होंने कोतमा जनपद के पंचायत समन्वय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गति लाए जाने के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का संतुष्टि से निराकरण के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए गए।





































