पचपनवा अंतरक्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न
हसदेव क्षेत्र बनी विजेता
अतिथियों को पौधा प्रदान कर नवाचार की शुरुआत

राजनगर
एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय पचपनवा अंतरक्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया,जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरज कुमार उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तर क्षेत्र, गाजियाबाद उपस्थित थे।तो विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन बिहारी सटीयार उपस्थित रहे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरंची दास महाप्रबंधक मानव संसाधन बिलासपुर नेकी। जहां सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा अंजन हिल भूमिगत खदान में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने खदान में होने वाले दुर्घटना के पश्चात उपयोग लाए जाने वाले उपकरणों एवं उसके उपयोग के तरीकों का निरीक्षण किया
तो वहां पर रेस्क्यू टीम द्वारा खदान में दुर्घटना होने के पश्चात श्रमिक को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाता है का प्रदर्शन भी अतिथियों के समक्ष किया
इसके पश्चात समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र मनोज कुमारबिश्नोई द्वारा नवाचार का प्रयोग करते हुए उपस्थित समस्त अतिथियों को साल श्रीफल और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां पर हसदेव क्षेत्र द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सभी अतिथियों को पौधा प्रदान कर एक नवाचार की शुरुआत की गई
उक्त प्रतियोगिता में पूरे एस ई सी एल से कुल 11 टीमों ने भाग लिया था जिसमें एक हसदेव क्षेत्र की महिला टीम भी शामिल रही।जिन्होंने लगातार दो दिनों तक खान सुरक्षा के संबंध में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया
जहां पर हसदेव क्षेत्र विजेता रही तो कोरबा क्षेत्र को उपविजेता का खिताब दिया गया। वही अलग-अलग विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि नीरज कुमार ने कहा कि। हमारा उद्योग पूरी तरह से एक विपरीत उद्योग है जहां हमें विभिन्न विषम परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है इस प्रोफेशन से खतरनाक कोई भी प्रोफेशन नहीं है। इस उद्योग में कार्य करना सेना से भी अधिक रिस्क लेकर कार्य करने के बराबर है। इसके बावजूद भी हमारे कोल इंडिया के श्रमिक कार्य करते हैं और अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन करते हैं जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह काम है। ऐसे में हसदेव क्षेत्र द्वारा किया गया यह आयोजन काबिले तारीफ है इस आयोजन का अपना अलग ही महत्व है। वही रेस्क्यू टीम के संबंध में उनकी तनख्वाह से लेकर उनको प्रदान की जाने वाली सुरक्षा के संबंध में श्रम संघ के प्रतिनिधियों ने जो मांगे रखी है वह जायज है। और इतनी बड़ी कंपनी के लिए कोई बहुत बड़ी बात नहीं है मैं चाहूंगा कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर श्रमिक नेता नाथू लाल पांडे, गोपाल नारायण सिंह अजय विश्वकर्मा अख्तर जावेद उस्मानी, महाप्रबंधक वित्त हसदेव क्षेत्र ए पी यादव, यादव, जी एम रेस्क्यू मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र मानव संसाधन डी डी तिवारी, स्टाफ ऑफीसर माइनिंग मनोज कुमार, राजनगर उप क्षेत्रीय क्षत्रिय प्रबंधक आर के राय, जे के डी उप क्षेत्रीय प्रबंधक मिथिलेश कुमार महतो बिजुरी उप क्षेत्रीय प्रबंधक शुभंकर मित्रा,कोरजा उप क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार रैकवार,
सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक कंपनी वेलफेयर, सुरक्षा, कमेटी के श्रमिक प्रतिनिधि स्थानीय स्तर के श्रमिक प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे







































































