पानी संकट पर इंटक का हल्ला बोल: कुसमुण्डा क्षेत्र की कॉलोनियों में प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति की मांग

---Advertisement---

पानी संकट पर इंटक का हल्ला बोल: कुसमुण्डा क्षेत्र की कॉलोनियों में प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति की मांग

क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में महाप्रबंधक (सिविल) को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों की परेशानी बताई गंभीर

कुसमुण्डा। साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में इंटक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को महाप्रबंधक (सिविल) श्री ठाकुर आलोक सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही पूर्व तैयारी और समुचित योजना के अभाव में विकासनगर, नेहरूनगर एवं आदर्शनगर सहित एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि दो से तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

इंटक प्रतिनिधियों ने कहा कि जल संकट के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। घरेलू कार्य, बच्चों की दिनचर्या और आवश्यक जरूरतें बाधित हो रही हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और चिंता का माहौल बन रहा है। संगठन ने इसे कर्मचारियों के कल्याण और कार्य क्षमता से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधन से मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से सभी कॉलोनियों में प्रतिदिन दिन के समय नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति व्यवस्था लागू की जाए, ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राहत मिल सके। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए दीर्घकालिक जल प्रबंधन योजना तैयार करने की भी मांग उठाई गई।

इस दौरान इंटक प्रतिनिधि मंडल में कुसमुण्डा परियोजना अध्यक्ष उवैश अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, शाखा कार्यकारिणी सदस्य थलेश्वर विश्वकर्मा, हरि महाकुण्ड एवं सत्यदेव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इंटक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment