ओवरलोडिंग और अतिक्रमण के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल, SECL प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम

---Advertisement---

 

कोतमा। कोतमा-भालूमाड़ा मार्ग की बदहाल स्थिति, ओवरलोड कोयला परिवहन और SECL भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर शिवसेना जिला अनूपपुर ने SECL प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शिवसेना नगर प्रमुख बरकत कुरैशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 10-12 टन क्षमता वाले वाहनों में 25-30 टन तक कोयला भरकर परिवहन किया जा रहा है, जिससे सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धूल और भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

 

शिवसेना ने केंद्रीय विद्यालय कोतमा के पीछे SECL की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला भी उठाया। संगठन ने आरोप लगाया कि वहां पक्का मकान बनाकर कब्जा किया गया है। ज्ञापन में ओवरलोडिंग पर सख्ती, सड़क निर्माण, अवैध कब्जा हटाने और रात में भारी वाहनों पर प्रतिबंध सहित पांच प्रमुख मांगें रखी गईं।

 

बरकत कुरैशी ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर शिवसेना उग्र आंदोलन और अर्थी यात्रा निकालकर कोयला परिवहन बाधित करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment