नगर परिषद अमरकंटक में नव नियुक्त एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
प्रभारी सीएमओ चैन सिंह परस्ते की पदोन्नति पर किया गया सम्मान
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में नगर परिषद द्वारा नव नियुक्त एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , नगर परिषद के अधिकारियों , पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । समारोह के दौरान नव नियुक्त मनोनीत पार्षदों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के समग्र विकास , स्वच्छता , आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षद जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमरकंटक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे ।
इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए नगर परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी तथा नगर हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ।
समारोह में नव नियुक्त मनोनीत पार्षद सूरज साहू , समीर मानिकपुरी , भगत चंद्रवंशी एवं राजेश बर्मन का गुलदस्त देकर अभिनंदन किया गया । सभी सम्मानित सदस्यों ने नगर के विकास , स्वच्छता , मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में राजेंद्र चतुर्वेदी (मंडल प्रभारी) , धनंजय तिवारी , भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद दिनेश द्विवेदी , सुखनंदन सिंह , सावित्री सिंह , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , जिला सहकार्यालय मंत्री कन्ना नायक , रुपेश द्विवेदी , उषा पाण्डेय , रणजीत सिंह , मथुरा मिश्रा , गंगाधर , सोनू जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
पत्रकार जगत से उमाशंकर पाण्डेय ‘मुन्नू’ , श्रवण कुमार उपाध्याय , सोमू दुबे एवं अंजय तिवारी की भी विशेष उपस्थिति रही ।
समारोह के दौरान नगर परिषद अमरकंटक के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते की पदोन्नति पर भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई । इस अवसर पर उन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा , गणमान्य लोगों एवं नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई ।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया ने सभी अतिथियों , जनप्रतिनिधियों , पत्रकारों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।















