नदी के पास पहुंचा 22 टन कोयला, मालिक का अता पता नहीं

---Advertisement---

दर्रीटोला घनापारा में लावारिस मिला कोयला, नागपुर हाईवे चौकी पुलिस ने जब्त कर शुरू की पड़ताल

एमसीबी। ग्राम दर्रीटोला घनापारा में नदी के ऊपर अचानक करीब 22 टन कोयला लावारिस हालत में मिलने से पुलिस सक्रिय हो गई। कोयले का मालिक कौन है और इतनी बड़ी मात्रा में इसे नदी के पास किसने पहुंचाया, फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं।
हाईवे पुलिस चौकी नागपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दर्रीटोला घनापारा में नदी के पास बड़ी मात्रा में कोयला पड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां करीब 22 टन कोयला लावारिस अवस्था में मिला। आसपास कोयले पर अपना दावा करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मौके से कोयला जब्त कर लिया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि कोयला कहां से आया, किसने यहां पहुंचाया और इसे लावारिस छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ कोयले के संभावित मालिक की पहचान करने में लगी है।

अवैध गतिविधि से जुड़ा है मामला या कुछ और?

बड़ी मात्रा में कोयले के लावारिस मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोयला वैध तरीके से प्राप्त किया गया था या इसके पीछे किसी अवैध गतिविधि का संबंध है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस द्वारा कोयले के स्रोत और परिवहन से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कोयले के मालिक या इसे मौके पर रखने वाले व्यक्ति की पहचान होने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल जब्त कोयले को पुलिस ने जांच का अहम हिस्सा बनाया है और अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पोंडी ओमप्रकाश दुबे के दिशानिर्देशन में यह कार्यवाही की गई। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। कोयले के मालिक की पहचान के साथ ही पुलिस इस पूरे मामले में संलिप्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment