नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को पूरा हक दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम : सांसद हिमाद्री सिंह

---Advertisement---

 

अनूपपुर/ शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह 9 से 14 अप्रैल तक मुंबई और हैदराबाद में आयोजित संसद की महिला सशक्तिकरण समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं। इन बैठकों में कार्यस्थल पर महिलाओं के भेदभाव, उत्पीड़न की शिकायतों तथा सरकारी विभागों व उपक्रमों में महिला कर्मचारियों की समस्याओं व समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श हो रहा है।

 

सांसद श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लागू नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 वास्तव में देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। दशकों तक पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं को उनका हक नहीं दिया, लेकिन भाजपा सरकार इस प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है। इस अधिनियम से लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी, जो नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाएगा तथा नारी समाज को आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा।

 

मुंबई में पेट्रोलियम कंपनियों, फर्टिलाइजर कंपनियों, बैंकों, एलआईसी, सीएसआईआर व आईआईटी जैसे संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में सांसद ने महिलाओं के अधिकारों, समुचित प्रतिनिधित्व और लैंगिक उत्पीड़न पर जोर दिया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री के रूप में वे समिति के अन्य सदस्यों के साथ नारी सशक्तिकरण के विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा कर रही हैं, जिससे इन मुद्दों को मजबूत आवाज मिल रही है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment