नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को शहडोल से किया गिरफ्तार

---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को शहडोल से किया गिरफ्तार

अनूपपुर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर शहडोल जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

बताया गया कि 23 मई 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान मोहित पटेल निवासी ग्राम पड़रिया, थाना बुढार, जिला शहडोल से हुई थी। परिचय के बाद आरोपी का बालिका के घर आना-जाना बढ़ा और इसी दौरान आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 292/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एवं 6 के तहत मामला कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह, आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और तकनीकी एवं स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित पटेल पिता भगवानदास पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढार जिला शहडोल को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है तथा ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment