नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

दिनांक : 21 मई 2026*

 

 

*तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सतना से बालिका सकुशल दस्तयाब*

 

पुलिस अधीक्षक सीधी *श्री संतोष कोरी* के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 10 मई 2026 को आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शहर की चकाचौंध एवं बेहतर जीवन का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। घटना की सूचना पर चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सतना से सकुशल दस्तयाब किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2), 64(F), 351(3), 115(2), 96, 3(5) बीएनएस एवं 5(L), 6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

 

*महत्वपूर्ण भूमिका*

 

उक्त कार्यवाही में टीआई रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई नीरज कुमार(चौकी प्रभारी खड्डी), आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक दीपेंद्र सिंह, महिला आरक्षक अंजली सिंह, साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

 

*सीधी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही लगातार जारी है।*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment