मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: पसान से छह श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी धाम के लिए रवाना

---Advertisement---

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: पसान से छह श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी धाम के लिए रवाना

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ किया विदा, जनकल्याणकारी योजना को बताया आस्था और सेवा का संगम

जमुना कोतमा पसान अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के छह श्रद्धालुओं को शुक्रवार को अयोध्या एवं वाराणसी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए विधिवत रवाना किया गया। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं परिषद के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आरमौ तथा यांत्रिक उमेश त्रिपाठी की उपस्थिति में तीर्थयात्रियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, श्रीमती उमरावती देवी, सरस्वती कुमार मिश्रा, जलवती महरा, मदन तिवारी एवं श्रीमती ज्ञाना तिवारी को अयोध्या एवं वाराणसी धाम के दर्शन के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों और पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से स्वयं यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए आस्था से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रही है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आरमौ ने तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की तथा उनके सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस अवसर पर अब्दुल कलाम, धीरेंद्र सिंह (मंडल अध्यक्ष पसान), जिवेन्द्र सिंह, अजय यादव, राजेश मरकाम (उपयंत्री), संजय त्रिपाठी, विनोद कुमार कोल, फैयाज अहमद, विधिक सिंह, लीला गिरी, उपासना तिवारी एवं यशस्वी सिंह सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए प्रदेश सरकार एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तथा विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का अवसर मिलना उनके जीवन का सौभाग्य है। विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

Leave a Comment