मुख्यमंत्री के धार दौरे के पूर्व विधायक नीना वर्मा ने भोजशाला तथा जल संवर्धन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को धार दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:35 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे धार पहुंचेंगे और ऐतिहासिक भोजशाला का दौरा करेंगे।

 

इसके बाद दोपहर 1:20 बजे सब्जी मंडी प्रांगण में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन और हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

दोपहर 2:30 बजे देवी सागर तालाब पर आयोजित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के गंगा दशहरा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे 3:05 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 

इधर मुख्यमंत्री के भोजशाला दौरे से पहले धार विधायक नीना वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए माँ वाग्देवी की मूल प्रतिमा को लंदन से वापस धार लाने की मांग उठाई है। विधायक ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर भोजशाला में 365 दिन पूजा की अनुमति मिली है, ऐसे में व्यवस्थित पूजा-अर्चना के लिए माँ वाग्देवी की प्रतिमा का होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यदि मूल प्रतिमा को वापस लाने में समय लगता है तो तब तक पुरातत्व विभाग के सहयोग से दूसरी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालु विधि-विधान से दर्शन और पूजन कर सकें। साथ ही उन्होंने धारनाथ लोक की तर्ज पर “सरस्वती लोक” और राजा भोज संस्कृत पीठ की स्थापना की मांग भी उठाई तथा धार के ऐतिहासिक राजवाड़ा को भव्य स्वरूप देने की बात कही।

 

बाइट

नीना वर्मा , विधायक, धार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment