मोहर्रम पर 5 स्टार क्लब ने लगाया भव्य लंगर

---Advertisement---

 

भाईचारे और इंसानियत की मिसाल बनी सेवा

मनेन्द्रगढ़। मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर के बस स्टैंड के नीचे 5 स्टार क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया गया। सेवा और मानवता को समर्पित इस आयोजन में नगर के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने लंगर ग्रहण कर क्लब की इस पहल की सराहना की।

पूरे आयोजन के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ लोगों को शीतल पेय, केले, पानी पाउच और बिस्किट वितरित किये। शाम से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का समान भाव से स्वागत किया गया। मुस्लिम और हिंदू समाज के युवाओं ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया जो सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल बन गया।

5 स्टार क्लब के बल्लू मेमन और हाफिज मेमन ने बताया कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि त्याग, इंसानियत, सेवा और भाईचारे का संदेश देने वाला अवसर है। इसी उद्देश्य को लेकर क्लब प्रत्येक वर्ष लंगर का आयोजन करता है ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों की सेवा की जा सके।

क्लब ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग, मेहनत और समर्पण के कारण ही यह सेवा कार्य सफल हो पाया। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी नागरिकों को मोहर्रम की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर फरीद खान, संतोष विश्वकर्मा, आरिफ अली, वीरेन्द्र यादव, अशोक सिंह, ताराचंद चौहान, साहिल, बादल सोनी, राजू भैया, भोला तिवारी एवं रोहित तिवारी सहित 5 स्टार क्लब के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment