मनेन्द्रगढ़ में युवाओं की सियासी दस्तक, दो दिन में 4 हजार ने थामा युवा कांग्रेस का साथ

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़ में युवाओं की सियासी दस्तक, दो दिन में 4 हजार ने थामा युवा कांग्रेस का साथ

सदस्यता अभियान को मिल रही तेजी से प्रतिक्रिया, 50 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान अब रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। अभियान शुरू होने के महज दो दिनों में करीब 4 हजार युवाओं के जुड़ने का दावा संगठन की ओर से किया गया है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये सदस्यता लेने के साथ संगठन की चुनावी प्रक्रिया में भी भागीदारी कर रहे हैं

युवा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था ने युवाओं को घर बैठे संगठन की प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर दिया है

मुद्दों को लेकर युवाओं में नाराजगी का दावा

संगठन के नेताओं का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी है। युवा कांग्रेस का दावा है कि इन्हीं सवालों को लेकर बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़कर अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। नेताओं का कहना है कि सदस्यता अभियान को केवल संगठन विस्तार के तौर पर नहीं देखा जा रहा बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये भी जोड़ा जा रहा है।

50 हजार का आंकड़ा छूने की तैयारी

युवा नेता पियूष ताम्रकार ने कहा कि शुरुआती दो दिनों में करीब 4 हजार युवाओं का जुड़ना उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में इसकी गति और बढ़ाई जायेगी।
श्री ताम्रकार ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य बताते हुए कहा कि युवा अपने भविष्य, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मजबूत करना चाहते हैं।

अब अभियान के विस्तार पर नजर

शुरुआती दो दिनों में सामने आये सदस्यता के आंकड़े ने युवा कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का उत्साह बढ़ा दिया है। अब संगठन की नजर आगामी दिनों में अभियान के विस्तार और सदस्यता के अंतिम आंकड़े पर है। ऑनलाइन माध्यम से हो रही भागीदारी के चलते आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment