मनेन्द्रगढ़ में एचआईवी जागरूकता की अनोखी पहल सिविल अस्पताल से निकली जनजागरूकता रैली

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़ में एचआईवी जागरूकता की अनोखी पहल

सिविल अस्पताल से निकली जनजागरूकता रैली

मनेन्द्रगढ़। एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने और लोगों में सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से 17 अगस्त को सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ से एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 सितंबर तक चल रहे एचआईवी सघन प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अविनाश खरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के साथ ए.के. नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता संदेशों से सजी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया और आम नागरिकों को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, अवनीश पाण्डेय एवं आईसीटीसी काउंसलर निशा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सही जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव : डॉ. खरे

रैली को रवाना करने के बाद सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि एचआईवी जागरूकता अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि 12 सितंबर तक चलने वाला एक व्यापक जनअभियान है। उन्होंने कहा कि समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर अभी भी कई तरह की गलतफहमियां और झिझक मौजूद हैं जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है

उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को निःशुल्क परामर्श, जांच सुविधा और एआरटी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का लाभ जिले के हर नागरिक तक पहुंचे।

गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा संदेश

नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक ने जानकारी दी कि अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को एचआईवी से बचाव, समय पर जांच और परामर्श के महत्व के बारे में जागरूक किया जायेगा

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि एचआईवी से जुड़ी किसी भी शंका या समस्या की स्थिति में बिना संकोच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परामर्श और जांच कराएं साथ ही विभाग ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment