मन की बात’ में आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी का संदेश, अमलाई में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

---Advertisement---

‘मन की बात’ में आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी का संदेश, अमलाई में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

शंकर मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, स्वच्छता कर्मियों को साफा पहनाकर जताया सम्मान

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण जिले के विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक सुना गया। नगर परिषद बरगवां-अमलाई के बूथ क्रमांक-9 स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बूथ प्रभारी एवं पार्षद पवन कुमार चीनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव और जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री यदुराज पनिका, अजय दाहिया, संजय मौर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि दुबे, नीरज नामदेव, विजय तिवारी, बृजेंद्र मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, राजेश यादव, राहुल सिंह, गौरी प्रसाद राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मान समारोह के दौरान सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment