मलबरी रेशम उत्पादन के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 जून 2026/ रेशम संचालनालय, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए ‘‘रेशम समृद्धि योजना’’ के अंतर्गत शहतूती (मलबरी) पौधरोपण कर मलबरी रेशम कृमिपालन अपनाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया विगत 29 मई से प्रारंभ है।

जिले के इच्छुक हितग्राही किसान रेशम विभाग के आधिकारिक ‘‘ई-रेशम पोर्टल’’ (https://eresham.mp.gov.in) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण स्वयं या नजदीकी कियोस्क व इंटरनेट माध्यम से करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रेशम अधिकारी कार्यालय अनूपपुर में संपर्क किया जा सकता है।

 

योजना की प्रमुख विशेषताएं

 

जो किसान अपनी कम से कम 1 एकड़ सिंचित निजी भूमि पर रेशम उत्पादन की इस लाभकारी योजना को अपनाना चाहते है, वे इसके पात्र होंगे। मलबरी रेशम कृमिपालन परंपरागत खेती के मुकाबले कम लागत में किसानों को सालभर नियमित और अधिक मुनाफा देने वाला एक बेहतरीन व्यवसाय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment