मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् ने शासकीय तुलसी महाविद्यालय में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
जमुना कोतमा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला अनूपपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जे. के. संत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद् के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय तथा मुख्य वक्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने मंच साझा किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि डॉ. जे. के. संत एवं जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया
इस अवसर पर परिषद के परामर्शदाता एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



































































