अनूपपुर,17 अगस्त 2026/ विगत दिवस माय लाइफ स्टाइल डे के अवसर पर टीम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को ब्लड बैंक से रक्त की उपलब्धता के लिए 42 यूनिट रक्त का दान किया गया।
इसी तरह राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती के अवसर पर दुर्गादास युवा संघ द्वारा पीड़ित मानवता की सदशयता के लिए 22 यूनिट रक्त का दान किया गया।
युवाओं ने रक्तदान कर नागरिकों से जरूरतमंदों के सेवार्थ समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय के दिशा- निर्देशन में ब्लड बैंक अधिकारी डॉ निलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, श्री रामलाल राठौर, श्री रामू सिंह, मरावी, प्रियंका नागपुरे,पिंकी चौधरी आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा।




































