लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की पहल: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली रवाना

---Advertisement---

लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की पहल: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली रवाना

कोईलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर – शैलेंद्र जोशी, धार

धार। भोजशाला में गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बाद प्रदेश की लोकप्रिय नेता, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरे को भोजशाला और मां वाग्देवी की ऐतिहासिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद दोनों नेताओं के बीच उस ऐतिहासिक प्रतिमा को भारत वापस लाने को लेकर चर्चा हुई, जिसे 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश काल के दौरान भारत से ले जाकर लंदन के एक संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया बताया जाता है। इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखने और प्रतिमा की वापसी के लिए आगे की रणनीति पर विचार किए जाने की बात सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भविष्य में इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मां वाग्देवी हिंदू आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं तथा उनकी प्रतिमा को पुनः भारत लाकर भोजशाला में स्थापित करने की भावना जनमानस से जुड़ी हुई है।

राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से इस दिल्ली प्रवास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस पहल को लेकर चर्चा तेज है और लोगों की नजरें अब केंद्र स्तर पर होने वाली आगामी पहल पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment