कृषि योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने प्रशासन और अधिकारियों ने बनाई रणनीति

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। जिले में कृषि विकास और किसानों तक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला इकाई एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों, किसानों की जरूरतों तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने कहा कि कृषि अधिकारियों और प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय से किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र जिले की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है और किसानों तक समय पर सहायता एवं जानकारी पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय अमलेश, प्रांतीय प्रतिनिधि आशीष नामदेव, जिला सचिव सूरज सिंह भगत, ब्लॉक अध्यक्ष नफीस आलम, जयंती सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment