कोयलांचल का गौरव: प्रवीण कुमार पटेल ने यूपीएससी में 781वीं रैंक पाई, 22 अप्रैल को होगा भव्य स्वागत

---Advertisement---

 

जमुना कोतमा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के निवासी प्रवीण कुमार पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 781वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से जमुना कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। 22 अप्रैल को उनके दिल्ली से घर लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

 

प्रवीण ने प्रारंभिक शिक्षा भारत माता पब्लिक स्कूल, कोतमा से प्राप्त की तथा केंद्रीय विद्यालय, जमुना कॉलोनी से स्कूली शिक्षा पूरी की। माइक्रो विजन हायर सेकेंडरी स्कूल, बुरहानपुर से उच्चतर शिक्षा लेकर भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त की।

 

पिता रामजापन पटेल ने कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। बड़े पुत्र प्रभात कुमार पटेल एमबीबीएस कर अमृतसर में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि प्रवीण ने यूपीएससी में सफलता पाई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।

 

एचएमएस ट्रेड यूनियन के नेता बोसकी सिंह ने बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा प्रापति सिंह ने कहा कि प्रवीण की मेहनत और लगन हम जैसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और हमें भी बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।

 

श्रीमती कंचन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment