कोतमा पुलिस की सख्त कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 11 वारंटी गिरफ्तार, 4 साल पुराने आरोपी को इंदौर से पकड़ा

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 9 स्थाई वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। खास बात यह रही कि चेक बाउंस के 4 वर्ष पुराने एक स्थाई वारंटी को विशेष टीम ने इंदौर से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटियों में नाममुनु बसोर (कोतमा), विकास सोनी (निगवानी), राजेश पटेल उर्फ मनोज (लमटोला), कनक दास चौधरी (बुढ़नपुर), भग्गू साहू (विशुन टोला निगवानी), विजय वंशकार (कोतमा), आशीष वंशकार (कोतमा), राजू मेहरा (छपानी), मिंटू साहू (कोतमा) सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा धारा 138 चेक बाउंस मामले में 4 वर्ष से फरार चल रहे सुरेश शर्मा (इंदौर) को विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल ने किया। कार्रवाई में विनय सिंह, दिनेश राठौर, रामपाल पटेल, राकेश सिंह, महेश साहू, कंचन चौहान एवं राजन नामदेव की सक्रिय भूमिका रही।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment