कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

---Advertisement---

 

जबलपुर से लाकर कोतमा में बेचने की थी तैयारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

कोतमा। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.12 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कोतमा क्षेत्र में बिक्री के लिए पहुंचने वाला है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने कलमूडी रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल मांझी निवासी वार्ड क्रमांक 8, कोतमा के रूप में हुई।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ जबलपुर से लाया था और कोतमा में उसकी बिक्री करने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस टीम को जबलपुर भी रवाना किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के विरुद्ध अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment