कोल इंडिया में ओबीसी हितों की बुलंद आवाज मुंबई में ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की अहम बैठक संपन्न, 27% आरक्षण व पदोन्नति में भागीदारी सहित कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

---Advertisement---

कोल इंडिया में ओबीसी हितों की बुलंद आवाज

मुंबई में ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की अहम बैठक संपन्न, 27% आरक्षण व पदोन्नति में भागीदारी सहित कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

मुंबई। दिनांक 19 मई 2026 को मुंबई में आयोजित ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक में बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन ने कोल इंडिया एवं उसकी विभिन्न सब्सिडियरी कंपनियों में कार्यरत ओबीसी कर्मचारियों से जुड़ी अनेक ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में ओबीसी वर्ग के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

एसोसियेशन की ओर से कोल इंडिया में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रभावी रूप से लागू करने, पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं श्रमिक समितियों में यूनियनों की तर्ज पर ओबीसी एसोसियेशन की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों, समान अवसर और संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित माननीय सांसदों एवं समिति के सदस्यों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओबीसी पार्लियामेंट कमेटी भारत सरकार, नई दिल्ली के अध्यक्ष गणेश सिंह के समक्ष भी विस्तृत रूप से मांगपत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में कोल इंडिया अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह, महासचिव जय बहादुर सिंह यादव, एनसीएल अध्यक्ष श्री प्रीतम कुमार केवट सहित विभिन्न सब्सिडियरी कंपनियों के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे। बीसीसीएल से श्री भोलानाथ यादव एवं श्री रामदुलार सिंह, सीसीएल से श्री दीपक कुमार, सीएमपीडीआईएल से श्री राजेश शॉ एवं श्री रामधन यादव, ईसीएल से श्री तारकेश्वर मंडल एवं श्री राजाराम मंडल, एसईसीएल से श्री अनिरुद्ध चंदा एवं श्री मंगला यादव तथा डब्ल्यूसीएल से श्री सुदामा यादव एवं श्री राकेश कडू ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक का संचालन एवं अध्यक्षता कोल इंडिया महासचिव श्री गुलाब सिंह एवं जय बहादुर यादव द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी वर्ग देश की सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है। देश के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योगों और श्रम क्षेत्र में ओबीसी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में उन्हें संवैधानिक अधिकारों, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व मिलना सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम है।

बैठक में यह भी कहा गया कि बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन लगातार कर्मचारियों के हितों, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ही नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना भी है।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा ओबीसी कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जारी रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment