कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने घंटों में आरोपी को दबोचा

---Advertisement---

 

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने घंटों में आरोपी को दबोचा

रेल्वे स्टेशन के पास रास्ता रोककर की थी हरकत, CCTV फुटेज से हुई पहचान

अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी को तत्परता दिखाते हुए घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला बुधवार सुबह का है, जब छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे नाबालिग बालिका थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि वह रेलवे स्टेशन के पास से कोचिंग जाने के दौरान रास्ते में एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़खानी की। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह एवं आरक्षक कमलेश दांगी की टीम तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की और तत्काल पीछा कर आरोपी प्रीतम प्रसाद कोरी पिता रामदास कोरी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/26 के तहत धारा 74, 126(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7 एवं 8 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

Leave a Comment