कॉम्बिंग गश्त में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार, 6 स्थायी वारंट तामील

---Advertisement---

कॉम्बिंग गश्त में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार, 6 स्थायी वारंट तामील

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान फरार एवं स्थायी वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर 6 स्थायी वारंट तामील किए गए।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पवन पनिका (24) निवासी पुराना रामनगर (दो वारंट), सरजू सिंह पाव उर्फ बड़का (25) निवासी वार्ड क्रमांक 8 डोला, सोहन पुरी (28) निवासी ग्राम हर्री, सोनसाय केवट (28) निवासी ग्राम फुलकोना तथा घनश्याम उर्फ लाला जोगी (30) निवासी फुलकोना को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरणों एवं जुआ अधिनियम के मामलों में न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर शासकीय वाहन से न्यायालय कोतमा में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के साथ सनत द्विवेदी, अमित पटेल, राहुल प्रजापति, मदगेन्द्र पटेल एवं ऋषभ मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment