अनूपपुर 11 मई 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी कोतमा (ग्रामीण), तहसील कोतमा के प्रतिवेदन पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों की आगामी एक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। इनमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय जरहाटोला की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती रूकमणि प्रजापति, शासकीय प्राथमिक विद्यालय लेदरा के प्राथमिक शिक्षक श्री भान सिंह परिहार एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईटोला के प्राथमिक शिक्षक श्री श्रीकांत मिश्रा शामिल हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (चार) के तहत की गई है।

































