कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण

---Advertisement---

 

अनूपपुर 08 मई 2026- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू कक्ष, नेत्र कक्ष, बेड की उपलब्धता एवं चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्री पंचोली ने स्वास्थ्य अधिकारियों से मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. परस्ते, डॉ. एस सी राय सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment