खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

---Advertisement---

ई-विकास पोर्टल से किसान कर सकेंगे बुकिंग

 

अनूपपुर 7 मई 2026/ प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में राज्य के पास 6.40 लाख मेट्रिक टन यूरिया, 5.13 लाख मेट्रिक टन डीएपी-एनपीके और 3.50 लाख मेट्रिक टन एसएसपी का विशाल भंडार उपलब्ध है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार के सहयोग से उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिसे जिला स्तर पर सोसायटियों, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों और निजी दुकानों तक पहुँचाया जा चुका है।

 

खाद वितरण प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ‘ई-विकास पोर्टल’ के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें न केवल सामान्य किसान, बल्कि राजस्व व वन पट्टाधारी, सिकमी (बटाईदार), वृद्ध एवं दिव्यांग किसान तथा धार्मिक ट्रस्टों की भूमि के लिए भी खाद प्राप्त करने का विशेष प्रावधान किया गया है। किसान अपनी सुविधानुसार पसंदीदा केंद्र या दुकान का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने नियमों में लचीलापन देते हुए उन्हें एकमुश्त खाद उठाने की अनुमति दी है। किसान अपनी फसल के लिए आवश्यक यूरिया, डीएपी, पोटाश और एसएसपी की पूर्ण मात्रा एक ही बार में प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसान बोनी के समय होने वाली भीड़ से बचने के लिए समय रहते पोर्टल पर प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी आवश्यकतानुसार खाद का उठाव सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment