खांडा गांव में कुआं में सफाई कर रहे अधेड की करंट लगने से मौत

---Advertisement---

 

अनूपपुर/26 जून/शशिधर अग्रवाल/कोतवाली थाना अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित खांडा गांव के बड़काटोला निवासी 40 वर्षीय दालचंद महरा पिता लल्ला लल्ला महरा की शुक्रवार की दोपहर अपने ही कुआं में भाई तीरथ महरा एवं मनोज कुशवाहा के साथ कुंआ की सफाई करने के दौरान पंप निकालने बाद कुंआ में झूल रहे नंगी बिजली तार में करंट होने से हाथ में करंट लगने पर जिला अस्पताल लाने चिकितसक द्वारा परीक्षण करने दौरान पूर्व मे मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र के प्रधान आरक्षक कमलेश प्रसाद द्वारा परिजनों एवं सहयोगियो की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पीएम कराने बाद शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौंपते हुए घटना की जानकारी कोतवाली थाना अनूपपुर को अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु प्रदाय की।

 

रिपोर्टिंग शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment