केल्हारी में क्रिकेट का रोमांच 11 स्टार रात्रिकालीन प्रतियोगिता का हुआ आगाज़

---Advertisement---

 

केल्हारी। ग्राम केल्हारी में आयोजित 11 स्टार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनरेश पटेल, अनुज तिवारी, इमरान, इमामूदीन, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, अमर सिंह, नजरूस इक्का, यूसुफ, मोनिस और अनिकेत भारती सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि गुलाब कमरों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी देती हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केराबहरा और बड़काबहरा की टीमों के बीच खेला गया। दूधिया रोशनी में खेले गए इस रात्रिकालीन मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। मैदान में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं जिससे आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment